नेपाल सीमा से सटे सीमांत क्षेत्रों के लोगों को SSB जवानों द्वारा मास्क एवं सैनेटाइजर बांटे गये। Banbasa News

नेपाल सीमा से सटे सीमांत क्षेत्रों में बसे लोगों को मास्क बांटते एसएसबी जवान।


बनबसा। भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी जवान लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में जवानों ने शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को मास्क एवं सैनेटाइजर बांटे और कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया।

57वीं वाहिनी एसएसबी ए कंपनी धनुषपुल के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की के नेतृत्व में जवानों ने कोरोना वायरस को लेकर सीमांत क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। उन्होंने सीमांत क्षेत्र धनुषपुल, लाटाखला, भैसाझाला, गढ़ीगोठ, नई बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को मास्क और सैनेटाइजर बांटे। साथ ही एक-दूसरे से दो गज की दूरी रखने, मास्क जरूरी पहनने की अपील की। कहा कि जब तक हम कोरोना को लेने बाहर नहीं जाएंगे, कोरोना हमारे पास नहीं आएगा। उन्होंने बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने, समय-समय पर हाथों को सैनेटाइजर या साबुन से धोने की सलाह दी। इस दौरान एसएसबी के उपनिरीक्षक विनोद कांडपाल, सहायक उपनिरीक्षक हीरा सिंह, लक्ष्मण सिंह धामी, अरविंद कुमार, ईश्वर सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? Banbasa News

जानिये भजनपुर टीकाकरण केंद्र में शुक्रवार को पहले दिन कितने 18+ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन। Banbasa News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ