![]() |
बनबसा टीकाकरण केंद्र में अपनी बारी का इंतज़ार करते लोग |
बनबसा। सीमांत क्षेत्र बनबसा में 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। मां पूर्णागिरि इंटर काॅलेज भजनपुर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में शुक्रवार को पहले दिन कुल 354 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई।
![]() |
बीएचओ भावना से वैक्सीन लगवाते बनबसा के व्यापारी रितेश पाण्डेय |
शुक्रवार को पहले दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भजनपुर इंटर काॅलेज में कुल 354 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई। डाॅ.उमर ने बताया कि केंद्रों में पर्याप्त वैक्सीन है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां टीकाकरण करने वाली टीम में बीएचओ भावना पोखरिया, देवकी रावत, सीएचओ गरिमा परगांई, एचएस गणेश चंद, संजीव कुमार, विजेंद्र, कैलाश चंद्र पांडे शामिल थे। उधर, टनकपुर पावर स्टेशन के चिकित्सालय में शुक्रवार को 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीम में डाॅ.ज्योर्तिमय जैन, फार्मेसिस्ट रतन, भगवती मिराल, विनीता, प्रियंका, मंगला और संजय सामंत शामिल थे।
3 टिप्पणियाँ
वाह.. शानदार.. विश्वसनीय समाचार
जवाब देंहटाएंधन्यवाद भाईसाहब
हटाएं