मिशन हौसला के तहत बनबसा पुलिस ने फिर की गरीब वृद्ध महिला की मदद। Banbasa News

 

बनबसा में पुलिस द्वारा महिला के रहने के लिए तैयार किया गया टिनशेड। Banbasa News

बनबसा में पुलिस द्वारा महिला के रहने के लिए तैयार किया गया टिनशेड।

बनबसा। सीमांत क्षेत्र बनबसा की पुलिस मिशन हौसला के तहत गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद को लगातार आगे बढ़कर काम कर रही है। इसी क्रम में नेपाल सीमा पर स्थित शारदा बैराज चौकी पुलिस ने एक महिला की टूटी-फूटी झोपड़ी की मरम्मत कर उसे पक्का टिनशेड बनाकर दिया।

बनबसा के ग्राम बेलबंदगोठ में महिला की टूटी झोपड़ी। Banbasa News

बनबसा के ग्राम बेलबंदगोठ में महिला की टूटी झोपड़ी।

 शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने विगत दिनों पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा कि ग्राम बेलबंदगोठ में एक महिला दस वर्षों से टूटी-फूटी झोपड़ी में रह रही थी, इस कारण आंधी, धूप एवं बरसात के मौसम के उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चूंकि महिला अकेली, वृद्ध थी और उसके पास आय के कोई साधन भी नहीं थे, इस कारण वह टूटी-फूटी झोपड़ी की मरम्मत तक नहीं कर पा रही थी। इस पर उन्होंने महिला की झोपड़ी की मरम्मत करने का बीड़ा उठाया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आपसी सहयोग कर रुपये जमा किए और झोपड़ी की मरम्मत कर पक्का टिनशेड बनाया। महिला ने पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गोविन्द बिष्ट के अलावा कांस्टेबल यतेंद्र रावत, जलपुलिस के प्रताप गड़िया शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ