Banbasa News - जानिये आज शुक्रवार को बनबसा के दोनों कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर कितने लोगों को लगी वैक्सीन।

Banbasa News - जानिये आज शुक्रवार को बनबसा के दोनों कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर कितने लोगों को लगी वैक्सीन।

Banbasa News

बनबसा। सीमान्त क्षेत्र बनबसा स्थित दोनों कोरोना टीकाकरण केन्द्रों श्री पूर्णागिरि इंटर काॅलेज भजनपुर और टनकपुर पावर स्टेशन NHPC के चिकित्सालय में शुक्रवार को भी कोरोना की वैक्सीन लगायी गयी। भजनपुर इंटर काॅलेज में 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के 95 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। अब शनिवार और रविवार को श्री पूर्णागिरी इंटर कॉलेज स्थित टीकाकरण केन्द्र बन्द रहेगा। भजनपुर केन्द्र पर अब सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य पुन: प्रारंभ होगा।

 जबकि टनकपुर पावर स्टेशन NHPC के चिकित्सालय में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 20 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी। जबकि बनबसा NHPC स्थित टीकाकरण केन्द्र रविवार को बन्द रहेगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ