Banbasa News - बनबसा पुलिस और एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने 30 लाख की स्मैक के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा।

Banbasa News - बनबसा पुलिस और एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने 30 लाख की स्मैक के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा।

बनबसा पुलिस की गिरफ्फ्त में अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्कर

बनबसा। एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर स्मैक के अंतरराज्यीय तस्कर को धरदबोचा है। वह बरेली क्षेत्र से स्मैक लाकर नेपाल में बेचने जा रहा था। पुलिस को उसके पास से 100.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 चम्पावत जिले के एसपी श्री लोकेश्वर सिंह के मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने के आदेशानुसार बनबसा पुलिस ने बुधवार को एसओजी के साथ मिलकर नेपाल सीमा पर स्थित कैनाल गेट पर शक के आधार पर एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 100.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लभगग तीस लाख रुपए है। पूछताछ में उसका अपना नाम-पता ग्राम डाडिया फजुल्ल, सैथल जिला बरेली (उप्र) निवासी रवींद्र कुमार (30) बताया। कहा कि वह लंबे समय से बरेली क्षेत्र से नेपाल, ऊधम सिंह नगर आदि स्थानों पर स्मैक की तस्करी कर रहा है। इस बार वह बरेली क्षेत्र से सस्ते दामों में स्मैक लाकर नेपाल के तस्करों को बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में बनबसा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह रामौला, शारदा बैराज चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मतलूब खान, मनोज बैरी, राकेश रौंकली, जीवन पांडे, भुवन पांडे शामिल रहे।

 पुलिस के अनुसार रवींद्र कुमार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ पूर्व में थाना नवाबगंज (उप्र) में हत्या की कोशिश, गुंडा एक्ट, मारपीट समेत अलग-अलग धाराओं में सात संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2004 में धारा 323, 325, 504 और धारा 323, 324, 504, वर्ष 2009 में धारा 03 उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट, वर्ष 2013 में धारा 307, 323, 336, 352, 452, 504 व एससी/एसटी एक्ट, वर्ष 2017 में धारा 110जी और 402, 429, 506, जबकि वर्ष 2021 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिनमें वह जेल भी जा चुका है।

अभियुक्त -
  • रविन्द्र कुमार पुत्र सियाराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डाडिया फजुल्ल, पो0 सैथल, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश
  • स्मैक बरामदगी - 100.25 ग्राम लगभग।
  • अंतरराष्ट्रीय कीमत- 3000000/- (तीस लाख रुपए लगभग) 

आपराधिक इतिहास  (थाना नवाबगंज उत्तर प्रदेश) -
01- वर्ष  2004 मु0 FIR No- 251/04 अन्तर्गत धारा 323/325/504 भादवि
02- वर्ष  2004 मु0 FIR No- 1259/04 अन्तर्गत धारा 323/324/504 भादवि
03- वर्ष 2009 मु0 FIR No- 96/09 अन्तर्गत धारा 03 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम
04- वर्ष 2013 मु0 FIR No- 485/13 अन्तर्गत धारा 307/323/336/352/452/504 भादवि व एस0सी0/एस0टी0एक्ट
05- वर्ष 2017 चालानी रिपोर्ट संख्या- 63/17 अन्तर्गत धारा 110 जी  (सी0आर0पी0सी0)
06- वर्ष 2017 मु0 FIR No- 209/17 अन्तर्गत धारा 402/429/506 भादवि
07- वर्ष 2021 मु0 FIR No- 138/21 अन्तर्गत धारा 03/25 आर्मस एक्ट

पुलिस टीम-

01- श्री धर्मवीर सिंह सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना बनबसा
02- उ0नि0 विरेंद्र सिंह रामौला प्रभारी एसओजी
03- उ0नि0 गोविन्द सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी शारदा बैराज
04- कानि0 मतलूब खान एसओजी
05- कानि0 मनोज बैरी एसओजी
06- कानि0 राकेश रौंकली एसओजी
07- कानि0 जीवन पाण्डेय चौकी शारदा बैराज 
08- कानि0 भुवन पाण्डेय सर्विलांस सैल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ