Banbasa News - केन्द्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर बनबसा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में किये सेवा कार्य।

Banbasa News -  केन्द्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर बनबसा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में किये सेवा कार्य।
गुदमी के ग्रामीणों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित करते भाजपा नेता संजय जोशी व अध्यक्ष संदीप पाठक

बनबसा। नरेन्द्र मोदी सरकार के केन्द्र में 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुये लोगों की मदद के लिये कई तरह के कार्य किये। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष संदीप पाठक की अध्यक्षता में ‛सेवा ही संगठन है’ मंत्र के साथ चलाये गये अभियान में बनबसा की सातों ग्राम सभाओं व नगर पंचायत क्षेत्र के सातों वार्डों में हर छोटे बड़े स्तर पर सेवा कार्य किये गये। जिसमें ग्राम सभाओं व नगर क्षेत्र के वार्डों में राशन किट, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

Banbasa News -  केन्द्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर बनबसा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में किये सेवा कार्य।
नगर पंचायत बनबसा के वार्ड नं0 07 में मास्क बांटती भाजपा की सभासद रंजना कश्यप

  ज्ञात हो कि 29 मई को भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने केन्द्र में अपने कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण कर लिये थे। इसी दिन को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में ‛सेवा ही संगठन है’ के मंत्र के साथ मनाया गया। इसी क्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बनबसा में मण्डल अध्यक्ष संदीप पाठक के मार्गदर्शन में सभी ग्राम सभाओं में व नगर पंचायत के वार्डों में अनेक स्थानों पर जरूरत मंदों को राशन किट, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यों व सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया। 

Banbasa News -  केन्द्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर बनबसा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में किये सेवा कार्य।
पचपकरिया ग्राम में मास्क बांटती भाजपा कार्यकर्ता सुनीता मुरारी, हेमा जोशी व गायत्री मुरारी

  अध्यक्ष पाठक जी द्वारा बताया गया कि हमारी टीम ने केन्द्र की योजनाओं की जानकारी और सेवा कार्य के साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने आगे बताया कि बनबसा के लोगों से वैक्सीन लगाने और सरकार द्वारा बनाये कोरोना नियम व सरकारी गाइडलाइंस का पालन करने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी से अपील की गयी। इस कार्य में मण्डल अध्यक्ष संदीप पाठक के साथ, भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवार, सभासद रंजना कश्यप, मोनू ठाकुर, पंकज भट्ट, रेखा बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, संजय जोशी, जगत सिंह मिताड़ी, गंगा खनका, सुनीता मुरारी, संजय ठाकुर, गायत्री मुरारी, शंकर लाल वर्मा, देवेन्द ठाकुर, संजय अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ