 |
फागपुर ,बनबसा में महिला को राहत सामग्री देते भाजपा कार्यकर्ता। |
बनबसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंबादत्त आर्य के निर्देशानुसार मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज चंद्र आर्य ने कोरोना संक्रमणकाल में पीड़ित परिवारों की विधवा महिलाओं को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने ग्रामसभा फागपुर में अनुसूचित समाज की पांच गरीब महिलाओं को भी राहत सामग्री दी। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को मास्क बांटे और लोगों से कोरोना से बचाव के उपायों पर चर्चा करते हुए सभी से कोरोना से बचाव के लिए कोरोना की वैक्सीन लगावाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अनुसूचित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमंत प्रसााद, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे।
 |
पचपखरि़या बनबसा में मास्क वितरित करती महिला भाजपा कार्यकर्ता। |
वहीँ आज बनबसा मंडल की पचपखरि़या ग्राम सभा में भी भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर ख़ुशी जताते हुये, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी के नेतृत्व में जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता मुरारी व अन्य भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा "सेवा ही संगठन है!" के मंत्र के साथ, आज के दिन को मनाया।
हेमा जोशी, सुनीता मुरारी व गायत्री मुरारी आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा पचपखरि़या गाँव के लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन वितरण किये गये।
0 टिप्पणियाँ