![]() |
ग्राम गड़ीगोठ में गोविन्द सामन्त की टीम सैनेटाइजर का छिड़काव करते हुये। |
बनबसा। बनबसा के कई गावों में सैनेटाइजर का छिड़काव करने के बाद गुरूवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में उनकी जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की टीम ग्राम गड़ीगोठ में पहुँची। इस दौरान उन्होंने गड़ीगोठ गाँव में घर घर जाकर सैनेटाइजर का छिड़काव किया, साथ ही प्रत्येक जरूरतमंद घर में फेस-मास्क का वितरण भी किया। गोविंद सामंत ने गाँव वालों से वादा किया की उनके द्वारा हर जरुरतमंद, निर्धन व असहाय व्यक्ति की हर संभव मदद की जायेगी। गाँव वालों ने भी पूर्व पंचायत सदस्य की इस पहल की प्रसंशा की और गड़ीगोठ के कई युवाओं ने गाँव के सैनेटाईजेशन में उनकी टीम का साथ दिया।
![]() |
गड़ीगोठ में सैनेटाइजर का छिड़काव करते समाजसेवी गोविन्द सामन्त |
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सामंत एवं उनके युवा जनप्रतिनिधियों से भरी टीम इस समय बनबसा के अंदर जनता के सच्चे सेवक बने हुये हैं। ज्ञात हो कि उनके और उनकी टीम द्वारा इससे पूर्व में भी बनबसा के अलावा पूरे चम्पावत जिले के कई गाँवों में सैनेटाइजर का छिड़काव एवं मास्क वितरण के अलावा कई सामाजिक व जनता की मदद के लिए कार्य किये गये हैं।
![]() |
गड़ीगोठ, बनबसा में मास्क वितरित करते समाजसेवी गोविन्द सामन्त |
ग्राम गड़ीगोठ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह सामंत के साथ कनिष्ठ प्रमुख (चम्पावत) मोहन चन्द, उपग्राम प्रधान सौरभ चन्द, कमलेश भट्ट, रवि कुमार, प्रेम सिंह ज्याला, विनोद भारती, दीपक चन्द, हरिओम शेट्टी, प्रकाश बोहरा सहित गाँव के अनेक युवाओं ने इस मुहीम में अपना हाथ बंटाया।
0 टिप्पणियाँ