Banbasa News

बनबसा। जगबूढ़ा पुल पर स्वास्थ्य विभाग का बाहरी राज्यों एवं क्षेत्रों से आने वालों की कोरोना जांच का काम जारी है। सोमवार को टीम ने 60 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कर रिपोर्ट भेजी, जबकि 17 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए। इस बीच 9, 10, 11 और 12 मई को हुई आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में 8 पाॅजिटिव निकले हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है।