बनबसा के सूरज पन्त बनाये गये आम आदमी पार्टी युवामोर्चा चम्पावत के जिलाध्यक्ष।

बनबसा के सूरज पन्त बनाये गये आम आदमी पार्टी युवामोर्चा चम्पावत के जिलाध्यक्ष।


बनबसा। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमति रुचि धस्माना के बनबसा स्तिथ आवास पर हुयी पार्टी बैठक में आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिग मोहन नेगी द्वारा सूरज पन्त को 55 विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का युवामोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया। बनबसा के गड़ीगोठ स्थित ग्राम गुदमी निवासी सूरज पन्त द्वारा आम आदमी पार्टी का युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने से आप कार्यकर्ताओं का जोश काफी बढ़ गया है। युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर बनबसा क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं ने सूरज पन्त का भव्य स्वागत व अभिनंन्दन कर, उन्हें बधाई दी। साथ ही सीमान्त क्षेत्र बनबसा के कार्यकर्ता को आप पार्टी में अहम पद दिये जाने पर पार्टी के उच्च अधिकारियों का आभार जताया।

      आप युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सूरज ने कहा कि आप पार्टी द्वारा जो उन पर विश्वास दिखाया गया है वह उस विश्वास पर खरे उतरेंगे, आप पार्टी को चम्पावत जिले में और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही जिलाध्यक्ष सूरज ने दंभ भरा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को चम्पावत जिले की दोनों सीटें जितवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की जायेगी।

        इस अवसर पर आप की वरिष्ठ कार्यकर्ता रुचि धस्माना, युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिग मोहन नेगी, दिलीप देवल, नवीन श्रीवास्तव, गोविन्द सिंह, मधु बत्रा, नितेश विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ताओ ने सूरज को आप युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर शुभकामनायें एवं बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ