ब्रेकिंग न्यूज़ - खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखण्ड के नये मुख्यमन्त्री, सीमान्त क्षेत्र में ख़ुशी की लहर।

उत्तराखण्ड को नये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। कुमाऊं से मिला उत्तराखण्ड को नया मुख्यमंत्री। सीमान्त क्षेत्र खटीमा के विधायक पुष्कर धामी होंगे उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री। इस से सीमान्त क्षेत्र खटीमा में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है, धामी समर्थकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। नये सीएम को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

    तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखण्ड का नया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बनाया जायेगा, इसकी अटकलें लगना आज सुबह से ही शुरू हो गयीं थीं। इस मौके पर धामी ने मीडिया से बात करते हुये पार्टी आलाकमान का धन्यवाद किया साथ ही कहा कि अपने पुराने कामों को आगे बढ़ाऊंगा और सबको साथ लेकर आगे बढूँगा।

  • 70 विधानसभा क्षेत्र खटीमा के विधायक हैं पुष्कर धामी।
  • पुष्कर धामी लगातार खटीमा से दो बार रह चुके हैं विधायक।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सूबे के नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


    आज सुबह से ही सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दो बार के खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगाना तय था। 45 वर्षीय धामी भाजपा का युवा चेहरा भी हैं और भविष्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का मन बनाया है। पुष्कर धामी लगातार दो बार खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। साथ ही वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के साथ ही वह राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गये हैं।

  • उत्तराखंड के 11वें मुख्यमन्त्री होंगे धामी।
  • 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमन्त्री।

    सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व ने पुष्कर धामी का नाम पहले ही फाइनल कर दिया था, केवल अधिकारिक घोषणा होने इंतजार किया जा रहा था। लेकिन पर्यवेक्षक केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के अनुसार विधायक दल के नेता चुने जाने के लिए पुष्कर धामी का नाम पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मदन कौशिक द्वारा दिया गया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नये मुख्यमंत्री कल शाम को राजभवन पहुंचकर शपथ ग्रहण करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ