पेरिस तीरंदाजी वर्ल्डकप में 03 गोल्ड मैडल जीतकर भारतीय तीरंदाज दिपिका कुमारी विश्व रैंकिंग में बनी नं० एक महिला खिलाड़ी।

वर्ल्डकप में अपनी जीत के दीपिका कुमारी का यह अंदाज हो रहा है सोशल मीडिया में वायरल।

पेरिस। भारतीय स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाने के बाद विश्व रैंकिंग में नं० 1 स्थान हासिल कर लिया है। दीपिका 9 साल बाद फिर से दुनिया की नं० 1 तीरंदाज बन गयीं हैं।


   2012 में पहली बार विश्व में पहला स्थान हासिल करने वाली रांची की इस 27 वर्षीय महिला तीरंदाज ने रविवार को तीरंदाजी की तीन रिकर्व स्पर्धाओं - महिला व्यक्तिगत, महिला टीम और मिश्रित युगल जोड़ी में स्वर्ण पदक जीते।


   बताते चले कि दीपिका एक झारखण्ड के एक मध्यम परिवार से आती हैं। उनके पिता एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं और माँ नर्स। दीपिका का शुरुआती जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। शुरुआत में तीरंदाजी की प्रैक्टिस के लिये उनके पास आधुनिक उपकरण भी नहीं थे, उन्होंने अपन शुरुआती प्रशिक्षण बाँस के बने घरेलू तीर कमान द्वारा किया है। दीपिका कुमारी ने आज पुनः तीरंदाजी का विश्व विजेता बन कर दुनिया को बता दिया कि मेहनत करने वालों के आगे सारी बाधाएं छोटी होती हैं। आज उनके परिवार के साथ पूरे देश को उन पर गर्व है।


   विश्व तीरंदाजी संस्था ने दीपिका के स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया था-

"यह गोल्ड मैडल सोमवार को दीपिका को विश्व रैंकिंग में नं० 1 स्थान पर ले जाने वाला है।" ~विश्व तीरंदाजी संघ


दीपिका की जीत के बाद World Archery संस्था का अधिकारिक ट्वीट।


    दीपिका ने पहले अंकिता भक्त और कोमलिका बारी के साथ मिलकर मैक्सिको पर आसान जीत के साथ महिला रिकर्व टीम का गोल्ड मैडल जीता।

भारतीय महिला तीरंदाज टीम की खिलाड़ी दीपिका, अंकित और कोमलिका वर्ल्डकप में गोल्ड मैडल जीतने के बाद।


    इसके बाद दीपिका ने अपने पति अतनु दास के साथ 0-2 की कमी से नीदरलैंड की सजेफ वैन डेन बर्ग और गैब्रिएला श्लोसेर को 5-3 से हराकर गोल्ड मैडल जीता।


मिश्रित युगल का गोल्ड जीतने के बाद तीरंदाज दीपिका कुमारी अपने पति व साथी खिलाड़ी अतुल दास के साथ।


     रांची की तीरंदाज ने रूसी 17वीं रैंकिंग की खिलाड़ी एलेना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर महिला व्यक्तिगत प्रतियोगिता का गोल्ड मैडल भी जीत लिया, इस प्रकार रिकर्व महिला वर्ग में उन्होंने गोल्ड मैडल पर कब्जा कर लिया, जो उनका चौथा व्यक्तिगत विश्व कप गोल्ड मैडल था।

कुल मिलाकर इस भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी के नाम विश्व कप में 09 स्वर्ण, 12 रजत और 07 कांस्य पदक हैं।


     दीपिका ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को जीत के बाद बताया कि, "यह पहली बार है, जब मैंने तीरंदाजी विश्व कप में तीनों पदक जीते हैं। मैं सच में खुश हूँ। लेकिन साथ ही, मुझे अपने खेल में और भी कई सुधार करने होंगे। क्योंकि अभी मेंरे को बहुत सी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में खेलना है, जिसमें से एक टोकियो ओलंपिक भी है।" 


पेरिस विश्व कप में गोल्ड मैडल जीतने के बाद विश्व की नं० 1 महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी।


     दीपिका कुमारी जून, 2012 में तुर्की में अपना पहला व्यक्तिगत तीरंदाजी रिकर्व विश्व कप गोल्ड मैडल जीतने के बाद नं० 1 का दर्जा हासिल करने वाली डोला बनर्जी के बाद दूसरी भारतीय महिला तीरंदाज बन गयीं थीं।


   ज्ञात हो कि दीपिका अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजी में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती भारतीय महिला तीरंदाज होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ