![]() |
छीनिगोठ में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते टनकपुर भाजपा कार्यकर्ता। |
टनकपुर। आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टनकपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा 4 बूथों में विश्व योग दिवस मनाया गया। साथ ही छीनिगोठ बूथ में योग के साथ साथ सेवा कार्य के तहत स्वच्छता का कार्य किया गया। जिसमें शिव मंदिर प्रांगण में व ग्रामसभा पंचायत घर के प्रांगण को स्वच्छ किया गया।
![]() |
छीनिगोठ में योग मुद्रा में टनकपुर भाजपा कार्यकर्ता |
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम में चम्पावत भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक, टनकपुर मण्डल अध्यक्ष पूरन मेहरा, मण्डल महामंत्री मुकेश जोशी, हरीश हैसियत, प्रदेश मंत्री किरन देवी, भुवन कलौनी, जानकी शर्मा, नवीन जोशी, राजन जोशी, जगदीश पंत, महेंद्र ऐरी, मोहन ज़ुकरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ