बनबसा। सीमान्त क्षेत्र बनबसा में आज तीन जगह पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कार्य किया गया। आज श्री पूर्णागिरी इन्टर कॉलेज भजनपुर, पचपकरिया और APHC Banbasa (सरकारी सामुदायिक केन्द्र, बनबसा) सहित तीन स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया। जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयुवर्ग व 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को COVAXIN और COVISHIELD की वैक्सीन लगायी गयीं। आज बनबसा में कुल 581 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवायी।
श्री पूर्णागिरि इन्टर कॉलेज, भजनपुर, बनबसा में 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगायी जा रही है। जिसके लिये 14 जून, 2021 को 395 लोगों ने अपना स्लॉट बुक कराया था। जिसमें से 368 लोगों ने ही आज 15 जून, 2021 को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी।
Vaccination centers for 18-44 age group:-
1. SPIC Bhajanpur 18 To 44 Yrs (Champawat) - Pin: 262310
Vaccine: COVAXIN.
Cost: Free
Total 395 slots are available on Jun 15
(Dose1: 0, Dose2: 395)
APHC BANBASA (सरकारी सामुदायिक केन्द्र, बनबसा) टीकाकरण सेन्टर पर 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगायी गयी। जिसके लिये 14 जून, 2021 को 225 लोगों ने अपना स्लॉट बुक कराया था। जिसमें से 193 लोगों ने 15 जून, 2021 को कोविशील्ड की पहली डोज लगवायी।
Vaccination centers for 18-44 age group:-
1. APHC Banbasa 18 To 44 (Champawat) - Pin: 262310
Vaccine: COVISHIELD.
Cost: Free
Total 225 slots are available on Jun 15
(Dose1: 225, Dose2: 0)
आज बनबसा में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिये भी एक विशेष टीकाकरण कैम्प लगाया गया जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 20 लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवायी।
आपको बताते चलें की कल 16 जून, 2021 को वैक्सीन लगवाने के लिये 18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के कुल 625 लोगों ने अपने स्लॉट आज Cowin Portal पर बुक किये हैं। जिसमें से COVAXIN की दूसरी डोज के लिये 400 लोगों ने व COVISHIELD की पहली डोज के लिये 225 लोगों ने स्लॉट बुक किये हैं।
18 वर्ष से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को बनबसा में वैक्सीन इन स्थानों पर लगायी जा रही है:-
- कोविशील्ड की पहली डोज APHC BANBASA (सरकारी सामुदायिक केन्द्र, बनबसा) टीकाकरण केन्द्र पर लगायी जा रही है।
- कोवैक्सीन की दूसरी डोज श्री पूर्णागिरि इन्टर कॉलेज, भजनपुर, बनबसा टीकाकरण केन्द्र पर लगायी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ