Banbasa News - उत्तराखण्ड के लिए सबसे दुःखद खबर नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश का आकस्मिक निधन।

 

डॉ0 इन्दिरा हृदयेश जी (फ़ाइल चित्र)


दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, नेता प्रतिपक्ष बड़ी बहन डॉ0 इन्दिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

   दिल्ली से उत्तराखंड के लिए आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ0 इंदिरा हृदयेश जी का निधन हो गया है। इंदिरा हृदयेश दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। फिर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह आ रही है कि ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ नेता प्रतिपक्ष का निधन।
   वर्तमान में इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी विधायक की विधायक थीं। इंदिरा हृदयेश के निधन से उत्तराखंड राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी है। साथ ही उत्तराखण्ड कांग्रेस परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री व प्रदेश के राजनीतिक नेताओं ने इन्दिरा ह्रदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
   ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। ऊँ शान्ति!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ