![]() |
बनबसा के मझगांव में ग्रामीणों को जलशक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते एसएसबी के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की। |
बनबसा। एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र मझगांव में गश्त करने के साथ ही जलशक्ति अभियान भी चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया और बरसात के मौसम में पौधरोपण करने का आह्वान किया।
एसएसबी की 57वीं वाहिनी समवाय धनुषपुल के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की के नेतृत्व में जवानों ने गुरूवार को नेपाल सीमा से सटे मझगांव में गश्त की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल की महत्ता बताई। कहा कि जल है तो कल है और जल ही जीवन है। इसलिए जरूरी है कि हर व्यक्ति पानी का संरक्षण करे। उन्होंने पौधरोपण का आह्वान किया। साथ ही कोविड-19 से स्वयं एवं परिवार के सदस्यों को बचाए रखने की अपील की। इसके बाद सभी ग्रामीणों को मास्क भी बांटे। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक हीरा सिंह, राजकुमार, ईश्वर सिंह, रामराज आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ