Banbasa News- व्यापार मंडल बनबसा के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा 500रूपये में उबलब्ध कराये ऑक्सीमीटर।

Banbasa News- व्यापार मंडल बनबसा के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा 500 ₹ उबलब्ध कराये ऑक्सीमीटर।
बनबसा के मीना बाजार में एक जरूरतमंद को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराते व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारी।

बनबसा। सीमांत क्षेत्र बनबसा की जनता को सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व व्यापार मंडल आगे आ गया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने 25 लोगों को ऑक्सीमीटर दिए।

बनबसा में सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर खरीदने के लिये दिये गये नंबरों पर सम्पर्क करें।

 बता दें कि राष्ट्रीय आपदा के समय जीवनरक्षक दवाओं और उपकरणों के कालाबाजारी की कई शिकायतें सामने आई हैं। इस कारण कई स्थानों पर व्यापार मंडल की ओर से आम जनता को सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया है। इस बीच सीमांत क्षेत्र में भी लोगों को सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने की मांग उठने लगी थी। इसके बाद व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी और व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने लोगों को सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। उन्होंने 25 लोगों को 500 रुपये में ऑक्सीमीटर, दो मास्क, एक सैनेटाइजर उपलब्ध कराए। साथ ही कहा कि जिस किसी को ऑक्सीमीटर की जरूरत हो वह तीनों से संपर्क कर ले सकता है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, हाथों को बार-बार सैनेटाइजर या साबुन से धोने, घर पर ही रहने आदि की सलाह दी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि बनबसा में सस्ते आॅक्सीमीटर उपलब्ध करायेगा व्यापार मण्डल। Banbasa News

आज बुधवार को बनबसा में कोरोना जांच में इतने मरीज आये कोरोना पॉजिटिव। Banbasa News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ