![]() |
बनबसा पुलिस की गिरफ्फ्त में भूलवागोठ निवासी शराब तस्कर |
बनबसा। थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने के एक और मामले में भूलवागोठ निवासी 01 अभियुक्त को 70 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी भी सीज की गई। चम्पावत पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जिला चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 05/06/2021 को बनबसा पुलिस के उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल रितेश बोहरा और कांस्टेबल मंजीत सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सुचना पर दबिश देकर जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत हुड्डी नदी के किनारे से वाहन संख्या स्कूटी UK03A-4175 में अभियुक्त प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिह, निवासी ग्राम भूलवागोठ, चन्दनी, थाना बनबसा जनपद चम्पावत को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त प्रकाश सिंह कब्जे से बनबसा पुलिस ने 70 पाउच कच्ची शराब नाजायज बरामद की। इस संबंध में बनबसा थाने में मुकदमा FIR No- 36/21 अंतर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
0 टिप्पणियाँ