![]() |
Banbasa News - सूचना CSD कैंटीन, बनबसा |
बनबसा। बनबसा क्षेत्र और आसपास के पूर्व फौजियों के लिये आज एक बड़ी खबर सामने आयी, जब वायरल पर्ची विवाद से घिरी बनबसा की CSD कैंटीन में दोबारा से ग्रोसरी सामन की बुकिंग होने की सूचना सार्वजानिक हुयी। इस सूचना से क्षेत्र के फौजी परिवारों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभी कैंटीन में सिर्फ राशन और घर में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुयों की ही बुकिंग की जा रही है। साथ ही शराब के लिए बुकिंग बाद में अलग से शुरू की जायेगी।
एक WhatsApp ग्रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना कुछ इस प्रकार है:-
सूचना CSD कैंटीन, बनबसा : -
- 02 जून 2021 से ग्रॉसरी बुकिंग शुरू हो जायेगी।
- 07 जून 2021 से सिर्फ ग्रोसरी सामान मिलेगा।
- लिकर बुकिंग के लिए आदेश अनुसार आप लोगों को सूचना दे दी जायेगी।
- लिकर बुकिंग की व्यवस्था अलग से ही होगी, जिसके बारे में आने वाले समय पर आपको बता दिया जायेगा।
- जून महीने में बुकिंग कैंसिल की सुविधा नहीं दी जायेगी।
- *Capt Bhani Chand Adhiyaksh ESM TANAKPUR BANBASA
नोट:- कोरोना वायरस से बचाव नियमों का पूरी तरह पालन किया जायेगा, ग्राहक इस बात का विशेष ध्यान रखें।
निवेदन:- अगर आपको यह जानकरी अच्छी लगी है, तो कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर करें और इस पोर्टल से जुड़ी हर खबर के लिये हमारे फेसबुक पेज को भी Follow कर लें।
1 टिप्पणियाँ
Timing bhi bata do book krne ki,pehle he leak ho jati he khabar.@canteen staff
जवाब देंहटाएं