Banbasa News - बनबसा निवासी पूर्व सैनिक मानी चंद का इलाज के दौरान बरेली में निधन।

Banbasa News - बनबसा निवासी पूर्व सैनिक मानी चंद का इलाज के दौरान बरेली में निधन।

Banbasa News

बनबसा। बनबसा निवासी पूर्व सैनिक मानी चंद का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान बरेली मिलिट्री हास्पिटल में निधन हो गया। स्व.चंद का शनिवार को बनबसा शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

 उनके निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति टनकपुर-बनबसा के अध्यक्ष कै.भानी चंद समेत पूर्व सैनिक बुद्धिबल्लभ पांडे, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी, कै.हरीश कापड़ी, चंद्रशेखर चंद, कृष्णानंद कापड़ी, गोपाल दत्त भट्ट, ललित चंद, बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला आदि ने गहरा शोक जताया है। बता दें कि बेहद मिलनसार स्व.चंद सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। सेना में सेवारत रहते हुए वे नेशनल लेवल के बाॅक्सर भी थे, जबकि बनबसा छावनी में पोस्टेड रहने वाली काफी यूनिटों में उन्होंने कोच की भूमिका भी निभाई थी।

Banbasa News - आज बनबसा में रैपिड एंटीजन जांच में कोई मरीज नहीं आया कोरोना पॉजिटिव। 

Banbasa News - बनबसा की स्वास्थ्य टीम के सम्मानित होने पर बनबसा के जनप्रतिनिधियों ने जतायी खुशी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ