![]() |
बमनपुरी गांव में हुई बैठक के दौरान सदस्यों को मास्क, सैनेटाइजर बांटतीं ग्राम प्रधान भावना नेगी। |
बनबसा। बमनपुरी ग्रामसभा में रविवार को ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति का गठन किया गया। तय किया गया कि समिति सदस्य कोविड गाइडलाइन का पालन करने में सहयोग करेंगे और कोरोना पीड़ितों को दवा किट उपलब्ध करने के साथ ही बाहर से आने वालों की सूचनाएं भी एकत्र करेंगे। इस दौरान सदस्यों को मास्क, सैनेटाइजर, साबुन भी दिए गए।
बमनपुरी पंचायत घर में हुई बैठक में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसकी रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति का गठन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, भोजनमाताएं, ग्राम प्रहरी एवं समस्त वार्ड सदस्यों को सदस्य बनाया गया, जबकि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान भावना नेगी को दी गई। तय किया गया कि समिति के सदस्य बीमार व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सैंपलिंग कराएंगे। पाॅजिटिव पाए गए ग्रामवासियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराएंगे और बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना भी एकत्र करेंगे। इस बीच ग्राम प्रधान द्वारा समिति सदस्यों को मास्क, सैनेटाइजर और साबुन दिए गए। साथ ही उनसे कोरोना काल में सावधानी बरतने एवं कोविड गाइडलाइन का पालन करने में सहयोग देने को कहा गया। बैठक में उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य बृजमोहन राणा, दीपा जोशी, दुर्गा देवी, प्रधानाध्यापिका तारा भट्ट, ग्राम प्रहरी बसंत सिंह, भोजनमाता नीरू राना, कमला उप्रेती, आशा कार्यकत्री सुनीता पाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा जार्ज, लतामंगेश आदि मौजूद थे।
Banbasa News - आज बनबसा में रैपिड एंटीजन जांच में कोई मरीज नहीं आया कोरोना पॉजिटिव।
Banbasa News - बनबसा की स्वास्थ्य टीम के सम्मानित होने पर बनबसा के जनप्रतिनिधियों ने जतायी खुशी।
0 टिप्पणियाँ