Banbasa News - बनबसा में नेपाल स्थित बॉर्डर पर SSB के जवानों ने बाटें मास्क।


Banbasa News - बनबसा में नेपाल स्थित बॉर्डर पर SSB के जवानों ने बाटें मास्क।
नेपाल सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क बांटते एसएसबी जवान।

बनबसा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 57वीं वाहिनी एसएसबी की ई समवाय द्वारा चौकसी के साथ ही जनहित से जुड़े कई कार्य भी किए जा रहे हैं। शनिवार को एसएसबी जवानों ने बनबसा चेकपोस्ट और सीमावर्ती गांवों के लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें मास्क बांटे।

 SSB कंपनी कमांडर वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जवानों ने भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों को जागरूक किया। मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बाद जवानों ने चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किया। SSB जवानों ने स्थानीय लोगों को मास्क भी बांटे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ