Banbasa News - व्यापार मंडल बनबसा के पूर्व पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी लोगों को उबलब्ध कराये सस्ते ऑक्सीमीटर।

 

Banbasa News - व्यापार मंडल बनबसा के पूर्व पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी लोगों को उबलब्ध कराये सस्ते ऑक्सीमीटर।

बनबसा में सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर खरीदने के लिये दिये गये नंबरों पर सम्पर्क करें।

बनबसा। पूर्व व्यापार मंडल की ओर से सीमांत क्षेत्र की जनता को सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध करने काम शुक्रवार को भी जारी रहा। दो दिनों में पूर्व व्यापार मंडल पदाधिकारी 30 से अधिक लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचा चुके हैं।

   ज्ञात हो कि कई स्थानों पर व्यापार मंडल की ओर से आम जनता को सस्ती दरों पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने की सूचनाएं प्रसारित हुई तो सीमांत क्षेत्र की जनता ने भी ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर पूर्व व्यापार मंडल आगे आया और व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी, पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने 500 रुपये में ऑक्सीमीटर, दो मास्क और एक सैनेटाइजर आम जनता के लिए उपलब्ध कराया। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी उन्होंने लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया। पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि वे लोग अब तक 30 से अधिक लोगों को ऑक्सीमीटर दे चुके हैं। जिसे भी ऑक्सीमीटर चाहिए वह उन तीनों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सस्ती दरों में ले सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ