Banbasa News - नगर पंचायत बनबसा की ओर से सभी वार्डों में की जा रही है फाॅगिंग।

बनबसा में फाॅगिंग करता नगर पंचायत का कर्मचारी।

बनबसा। गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत बनबसा की ओर से सभी वार्डों में फाॅगिंग की जायेगी। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड दो में फाॅगिंग की गयी। नगर पंचायत क्षेत्र में सैनेटाइजेशन के बाद अब पंचायत क्षेत्र में फाॅगिंग अभियान शुरू किया गया है। हालांकि, प्रत्येक रविवार को पूरे नगर में सैनेटाइजर का छिड़काव किया जाता है, जबकि जरूरत पड़ने पर किसी भी दिन पंचायत कर्मी भेजकर संबंधित स्थान पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया जाता है। लेकिन अभी भी काफी क्षेत्रों में सैनेटाइजर का छिड़काव ना होने से वहां के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

Banbasa News - बनबसा पुलिस ने 252 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये, 01 मोटरसाइकिल भी सीज।

  पंचायत कर्मी पर्यावरण मित्रों द्वारा बताया गया कि जगबूढ़ा पुल पर स्थित पुलिस चौकी में रोजाना सुबह साफ-सफाई कराने के बाद सैनेटाइजर का छिड़काव किया जाता है। कोरोना के साथ ही मच्छर, मक्खियों और जहरीले कीटों से क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए प्रत्येक वार्ड में फाॅगिंग कराई जायेगी। वृहस्पतिवार को वार्ड दो की सभी गलियों में फाॅगिंग करायी गई, जबकि इससे पहले बुधवार को वार्ड एक में फाॅगिंग कराई गई थी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ