Banbasa News - बनबसा पुलिस ने 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

Banbasa News - बनबसा पुलिस ने 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

बनबसा पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब तस्कर

बनबसा। एसपी चम्पावत के आदेशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने बनबसा निवासी दो शराब तस्करों को 86 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

  जिसमें पुलिस ने वार्ड नंबर 01, संतोष काॅलोनी निवासी रोबिन सिंह को राफे मोटर्स के पास से 30 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उक्त संबंध में अभियुक्त रोबिन सिंह के खिलाफ थाना बनबसा में मुकदमा FIR No- 25/21 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। 

 वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ग्राम - बमनपुरी निवासी गोपाल उर्फ गोवर्धन को जगबूढ़ा नदी के किनारे पचपकरिया से 56 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त संबंध में अभियुक्त गोपाल के खिलाफ थाना बनबसा में मुकदमा FIR No- 26/21 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ