चम्पावत। मानसून सत्र के शुरू होते ही चम्पावत का आपदा विभाग हरकत में आ गया है। चम्पावत आपदा विभाग ने त्वरीत सक्रीय होते हुये, जिला चम्पावत में जिला व तहसील स्तरों पर अनेक स्थानों पर आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से होने वाली दुर्घटना, क्षति की सूचना अथवा जानकारी लोगों को जल्दी दी अथवा उनसे जल्दी प्राप्त करना है।
जिला सूचना विभाग, चम्पावत के जिला सूचना अधिकारी द्वारा यह जानकारी व हेल्पलाइन नंबर साझा किये गये।
चम्पावत 16 जून, (सू0वि0)
मॉनसून सत्र 2021 प्रारंभ हो गया है, जिसके क्रम में एतद्वारा सूचित किया जाता है कि जनपद चम्पावत की समस्त तहसीलों एवं जनपदों में आपदा कंट्रोल स्थापित किए गये हैं। प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को तत्काल तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुये जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि उपरोक्त सूचना के अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (NH-09) सम्बन्धित सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम, चम्पावत से प्राप्त की जा सकती है।
तहसील स्तरीय तथा जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर निम्न हैं-
- जिला आपदा कंट्रोल रूम, चंपावत:- 05965 -230819/ 230703 (1077 टोल फ्री), 7895318895 व्हाट्सएप, 9917384226, 9758865458, 8126360465
- तहसील चम्पावत:- 6397374138, 7456015714, 8394075014
- तहसील लोहाघाट:- 7900381128, 7249977720
- तहसील पाटी:- 9458148878, 7351303430
- तहसील श्री पूर्णागिरि (टनकपुर)7456015119, 7252958795
0 टिप्पणियाँ