Breking News - बनबसा गड़ीगोठ पुल पर शारदा नदी में दो दिन पहले डूबे आसाम राइफल के जवान नवीन जोशी का शव मिला।

शारदा नदी में दो दिन पहले डूबे आसाम राइफल के जवान नवीन जोशी का शव। 


बनबसा। गड़ीगोठ पुल पर शारदा नदी में 2 दिन पूर्व डूबे जवान नवीन जोशी का शव आज नदी से बरामद कर लिया गया है। बता दें कि, भारतीय सेना में आसाम राइफल के जवान नवीन जोशी सोमवार को शाम के समय शारदा नदी में अपने मित्र हर्ष बहादुर चन्द को डूबने से बचाने के लिये कूदे थे। जहाँ उनके मित्र तो कुछ दुरी पर सुरक्षित बाहर निकल गये, लेकिन वह शारदा नदी के तेज बहाव में बह गये थे। बनबसा पुलिस को नवीन जोशी का शव शारदा नहर के किनारे सोनिया नाले के पास मिला, पुलिस टीम ने पंचनामा भर के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है उधर फौजी नवीन के परिवार के लोगों व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।


    ज्ञात हो कि बनबसा स्थित गड़ीगोठ निवासी आसाम राइफल जवान नवीन जोशी के शारदा नदी में सोमवार देर शाम लगभग 07:30 बजे डूबने की खबर सामने आयी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नवीन जोशी पुत्र स्व० त्रिलोक दत्त जोशी उम्र लगभग 45 वर्ष भारतीय सेना में आसाम राइफल्स के जवान थे, जो कि बनबसा, गड़ीगोठ स्थित अपने घर छुट्टी में आये हुये थे। सोमवार शाम को वह शारदा नदी किनारे अपने मित्रों के साथ बैठे हुये थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर गड़ीगोठ गाँव के ही उनके मित्र हर्ष बहादुर चन्द शारदा नदी में गिर गये, जिसको बचाने के लिये नवीन जोशी ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान हर्ष बहादुर चन्द कुछ दूरी पर सुरक्षित नदी से बाहर निकल गये थे। लेकिन आसाम राइफल जवान नवीन जोशी पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते उसमें बह गये थे। नवीन जोशी के शारदा नदी में डूबने की खबर पर स्थानीय ग्रामीणों ने रात को भी खोज-बिन का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर बनबसा थाना पुलिस ने सुबह के समय शारदा नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया, जिससे पुलिस की खोजबीन अभी भी जारी थी। पुलिस टीम को पिछले 2 दिन से उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा था, लेकिन आज घटना के तीसरे दिन बनबसा पुलिस जवान नवीन का शव मिल गया है

आसाम राइफल जवान नवीन जोशी (फाइल चित्र)


    शारदा नदी में डूबे जवान नवीन जोशी (45) अपने घर बनबसा (ग्राम गड़ीगोठ) में छुट्टी पर आये हुये थे। और सूत्रों की मानें तो 02 दिन बाद ही उनकी छुट्टी ख़त्म होने वाली थी लेकिन इसी दौरान ही शारदा नदी में डूबने की घटना उनके साथ घटित हो गयी। शारदा नहर में बहे आसाम राइफल जवान नवीन जोशी के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा प्रियांशु जोशी कक्षा बारहवीं का छात्र है और बेटी सुहानी जोशी दसवीं कक्षा की छात्रा है। इस दुखद दुर्घटना के बाद गांव में गम का माहौल है।

राफ्टिंग वोट की मदद से सर्च ऑपरेशन करती बनबसा तैराक पुलिस

    नवीन जोशी के शव को ढूंढने के लिये बनबसा थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में SI एन० विश्वकर्मा व अन्य पुलिस जवानों के साथ शारदा नहर किनारे सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा था। कल बरसात की वजह से शारदा नदी जल स्तर बढ़ गया था और मटमैला पानी व लगातार बरसात की वजह से पुलिस टीम को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। सर्च ऑपरेशन के लिये तैराक पुलिस व राफ्टिंग वोट का भी इस्तेमाल पुलिस टीम द्वारा किया गया था। भगवान मृतक जवान की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा उठाने की शक्ति दें। ।।ॐ शांति।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ